Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिंधू, श्रीकांत की नजरें इंडोनेशिया मास्टर्स पर

Advertiesment
PV Singdu
मलांग (इंडोनेशिया)। मकाउ ओपन में खिताबी हैट्रिक पूरी करने के बाद भारत की पीवी सिंधू आज से यहां क्वालीफायर के साथ शुरू हो रहे इंडोनेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में एक और खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी।
विश्व चैम्पियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता सिंधू ने रविवार को जापान की मिनात्सु मितानी को हराकर 120000 डॉलर इनामी मकाउ ओपन ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीता था और वह मंगलवार से यहां अपने अभियान की शुरूआत इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का के खिलाफ करेंगी। 
 
सिंधू  ने रविवार की रात मकाउ ओपन का खिताब जीतने के बाद कहा, ‘फिलहाल मेरा लक्ष्य इंडोनेशिया मास्टर्स है।’ लगातार दूसरी बार दुबई में होने वाले बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले शीर्ष वरीय श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में इंडोनेशिया के विबोवो सेत्याल्दी पुत्रा से भिड़ना है।
 
श्रीकांत पिछले कुछ समय से खराब फार्म से गुजर रहे हैं और इंडोनेशिया में उनकी नजरें 
 
अच्छे प्रदर्शन पर टिकी होंगी। अन्य भारतीयों में मकाउ ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे तीसरे वरीय एचएच प्रणय को इंडोनेशिया के पणजी अहमद मौलाना का सामना करना है जबकि आरएमवी गुरुसाईदत्त अपने अभियान की शुरूआत स्थानीय खिलाड़ी मोहम्मद अहदियाल ओक्ता खरूलोह के खिलाफ करेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi