Publish Date: Fri, 04 Oct 2019 (17:26 IST)
Updated Date: Fri, 04 Oct 2019 (20:06 IST)
शंघाई। राफेल नडाल (Rafael Nadal) कलाई की चोट के कारण अगले सप्ताह से शुरू होने वाले शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट (Shanghai Masters Tennis Tournament) से हट गए हैं। स्पेन के विश्व में नंबर 2 खिलाड़ी नडाल इस वजह से पिछले महीने लीवर कप से भी हट गए थे। यह लगातार दूसरा साल है जबकि 19 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल शंघाई मास्टर्स में नहीं खेलेंगे।
इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने बयान में कहा, जैसा कि आप सभी संभवत: जानते हैं कि लीवर कप के दौरान मेरे बाएं हाथ की कलाई में दर्द था और मेरे पास इस शानदार प्रतियोगिगता के लिए तैयार होने का समय नहीं है।
नडाल ने कहा, मुझे उम्मीद है कि मैं 2020 में शंघाई में वापसी करूंगा। मौजूदा यूएस ओपन चैंपियन नडाल 19 अक्टूबर को परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।