Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नडाल ने पूर्व मंत्री पर ठोंका 76 लाख का दावा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rafael Nadal
पेरिस , शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (14:31 IST)
पेरिस। रफेल नडाल ने फ्रांस की पूर्व खेलमंत्री रोसलिन बाकलोट पर एक लाख यूरो (लगभग 76 लाख रुपए) का मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है जिन्होंने उन पर डोप टेस्ट से बचने का बहाना बनाने का आरोप लगाया था।
 
नडाल ने बाकलोट पर मुकदमा ठोका है जो 2007 से 2010 के बीच खेलमंत्री थी। उन्होंने मार्च 2016 में फ्रेंच टीवी पर यह टिप्पणी की।
 
उन्होंने आरोप लगाया था कि नडाल ने 2012 में चोट का दिखावा किया था ताकि डोप टेस्ट से बच सके। उस समय नडाल घुटने की चोट के कारण छह महीने तक कोर्ट से दूर थे।
 
नडाल के वकील पैट्रिक एम ने कोर्टको बताया कि डोपिंग के आरोपों का नडाल के कैरियर पर गंभीर परिणाम हो सकता था। वहीं बाकलोट के वकील ओलिवियर सी ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के डोपिंग निरोधक कार्यक्रम को कसूरवार ठहराया। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारत का सामना पाकिस्तान से