Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिलायंस फाउंडेशन ने बहु स्पर्धा खेल अभियान लांच किया

हमें फॉलो करें रिलायंस फाउंडेशन ने बहु स्पर्धा खेल अभियान लांच किया
मुंबई , शनिवार, 27 अगस्त 2016 (19:20 IST)
मुंबई। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने यहां रिलायंस फाउंडेशन युवा खेल (आरएफवाईएस) के बैनर तले बहु्-स्पर्धाओं वाला पैन इंडिया खेल अभियान लांच किया। संस्थापक अध्यक्ष नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य हैं।
आरएफवाईएस ने कहा कि इसका मकसद युवाओं में खेलों को करियर का रास्ता बनाने के लिए प्रेरित करने और उनकी मदद के लिए यह खेलों और कालेजों की खेल प्रतियोगिताओं को पेशेवर बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।
 
पहले साल में 2,200 टीमें चार वर्गों - जूनियर लड़के, सीनियर लड़के, सीनियर लड़कियां और सीनियर लड़के - आठ शहरों - मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, कोच्चि, गोआ, चेन्नई, पुणे और दिल्ली - में फुटबॉल मैचों में भाग लेंगे। इसने छ: सदस्यीय सलाहकार बोर्ड भी गठित किया है जिसमें नीता अंबानी, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, शीर्ष शटलर साइना नेहवाल, प्रोफेसर दीपक जैन और अभिनेता रणबीर कपूर शामिल हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत वेस्टइंडीज़ T20 मैच Live Updates