Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रियाल मैड्रिड ने सोसिएदाद को 3-1 से हराया

Advertiesment
Rial Madrid
मैड्रिड। स्ट्राइकर बोर्जा मेयोरल और गेरेथ बेल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गत चैंपियन रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में रियाल सोसिएदाद को 3-1 से हरा दिया।
                            
मैड्रिड के लिए मेयोरल ने मैच के 19वें मिनट में गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। मेयोरल का अपने क्लब के लिए पहला गोल था। हालांकि मैड्रिड की यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रही और इसके सात मिनट बाद ही सोसिएदाद के केविन रोड्रिग्यूस ने गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।              
                             
लेकिन 36वें मिनट में रोड्रिग्यूस के आत्मघाती गोल ने मैड्रिड को मुकाबले में 2-1 से आगे कर दिया। मैड्रिड के खिलाड़ियों को 43वें मिनट में भी गोल करने के मौके मिले, लेकिन वे इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए।
                            
हाफ टाइम तक 2-1 से आगे रहने के बाद मैड्रिड ने 61वें मिनट में बेल के बेहतरीन गोल के दम पर स्कोर 3-1 कर लिया। बेल का सोसिएदाद के खिलाफ यह छठा गोल था। मुकाबले में इसके बाद और कोई गोल नहीं हो सका और मैड्रिड ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
                             
इस जीत के साथ से गत चैंपियन मैड्रिड की टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है और अब वह शीर्ष पर चल रही बार्सिलोना से सिर्फ चार अंक पीछे है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंडर 16 क्वालिफायर्स के लिए भारतीय टीम पहुंची नेपाल