Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रूस का ओलंपिक में खेलना संदिग्ध, लग सकता है प्रतिबंध

Advertiesment
Rio olympic
मांट्रियल। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य आज आपात बैठक करके रियो ओलंपिक में रूस की भागीदारी पर फैसला लेंगे चूंकि जांच के बाद 2014 के सोच्चि शीतकालीन खेलों समेत अन्य टूर्नामेंटों में प्रशासन द्वारा संचालित डोपिंग का खुलासा हुआ है।
 
विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी ने रूस के सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को अगले महीने होने वाले रियो ओलंपिक से बाहर करने की मांग की है।
 
कनाडा के विधि प्रोफेसर रिचर्ड मैकलारेन ने वाडा के लिए की गई जांच में पाया कि रूस की खुफिया सेवा ने डोपिंग में मदद की और पिछले पांच साल में यह 30 खेलों तक फैला था।
 
वाडा की कार्यकारी समिति ने कहा कि डोपिंग स्कैंडल में शामिल रूस के तमाम अधिकारियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए और रूसी सरकारी अधिकारियों को रियो ओलंपिक समेत अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में प्रवेश नहीं मिलना चाहिए। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एंडरसन, स्टोक्स और रशीद इंग्लैंड टीम में