Publish Date: Mon, 30 Oct 2017 (12:53 IST)
Updated Date: Mon, 30 Oct 2017 (12:54 IST)
बासेल। रोजर फेडरर ने अगले सप्ताह होने वाले पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। इससे यह तय हो गया है कि उनके चिर प्रतिद्वंद्वी रफेल नडाल ही साल के आखिर में विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहेंगे।
फेडरर ने यहां जुआन मार्टिन देल पोत्रो को हराकर आठवीं बार खिताब जीतने के बाद यह बात कही। यह उनका 95वां खिताब था, जिससे वे सर्वाधिक खिताब जीतने वाले टेनिस खिलाड़ियों की सूची में जिम्मी कोनोर्स (109) के बाद दूसरे स्थान पर आ गए। फेडरर ने कहा कि मेरे शरीर को आराम की जरूरत है। मैं यहां बहुत थक गया हूं। मैने छ: दिन में पांच मैच खेले लिहाजा पेरिस में नहीं खेल सकूंगा। नडाल पेरिस में पहले दौर में जीतने के बाद ही नंबर वन रैंकिंग हासिल कर लेंगे। (भाषा)