Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

1.73 करोड़ डॉलर की कर चोरी, अदालत पहुंचे रोनाल्डो

Advertiesment
हमें फॉलो करें 1.73 करोड़ डॉलर की कर चोरी, अदालत पहुंचे रोनाल्डो
, सोमवार, 31 जुलाई 2017 (17:54 IST)
पोजुएलो डी एलारकोन (स्पेन)। रियाल मैड्रिड के फारवर्ड पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 1.73 करोड़ डॉलर के कर चोरी मामले की सुनवाई के लिए सोमवार को पोजुएलो डी एलारकोन अदालत पहुंचे।
         
32 वर्षीय रोनाल्डो ने अभी तक अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। वर्ष 2011 से 2014 के बीच अपनी छवि अधिकार से हुई कमाई को छुपाने के मामले में यदि रोनाल्डो दोषी पाए जाते हैं तो स्टार फुटबॉलर को भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अलावा उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है। 
        
स्पेनिश अदालत ने हाल ही में कई शीर्ष फुटबॉलरों के कर चोरी का खुलासा किया है। बार्सिलोना के लियोनल मैसी को भी इस वर्ष कर चोरी के ही मामले में 21 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। 
 
हालांकि स्पेनिश कानून के हिसाब से दो वर्ष से कम की जेल की सजा को प्रोबेशन पर पूरा किया जा सकता है। ऐसे में अर्जेंटीना के खिलाड़ी का फिलहाल जेल जाने की संभावना नहीं है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिजीत गुप्ता 'चेक ओपन शतरंज' में दूसरे स्थान पर