khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बैंटमवेट चैंपियनशिप हारने से बेहद निराश हैं राउसी

Advertiesment
Ronda Rausi
न्‍यूयॉर्क। अमेरिका की मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी रोंडा राउसी महिला बैंटमवेट चैंपियनशिप हारने के गम से अभी भी उबर नहीं पाई हैं और वे इससे बेहद निराश हैं।

राउसी को यूएफसी 193 महिला बैंटमवेट चैंपियनशिप में होम ने हेड किक जमाकर हराया और महिला बैंटमवेट खिताब पर कब्जा किया था। 13 नवंबर को चौंकाने वाली हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आईं राउसी ने राउसी ने स्‍वीकार किया है कि ऑक्‍टागोन में फाइट से पहले उन्‍हें रिकवरी के लिए लंबा समय लगेगा।

28 वर्षीय राउसी को मेलबोर्न में हुए मुकाबले के बाद अस्‍पताल ले जाया गया था, जहां सर्जन को उनके होंठों में टांके लगाने पड़े थे। राउसी ने कहा कि बेल्‍ट हारने के बाद वे अभी भी बहुत निराश हैं।

उन्होंने कहा कि हां, मुझे निराशा है कि मैं बैंटमवेट चैंपियन नहीं बन सकी। अगले मुकाबले के लिए अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा। पूरी तरह रिकवर होने में 3 से 6 महीने लग सकते हैं। अभी तो मैं एक सेब भी नहीं खा पा रही हूं, देखते हैं आगे क्‍या होता है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi