Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सचिन तेंदुलकर का फुटबॉल प्रेम...

Advertiesment
sachin tendulkar football popularity फुटबॉल
नई दिल्ली। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत में लोकप्रियता के मामले में फुटबॉल, क्रिकेट के करीब भी नहीं है। लेकिन उन्होंने कहा कि देश अंडर 17 विश्व कप की मेजबानी के लिए इंतजार नहीं कर सकता क्योंकि इंडियन सुपर लीग के बाद खेल की लोकप्रियता बढ़ी है।
 
आईएसएल में केरल ब्लास्टर्स टीम के सहमालिक तेंदुलकर ने कहा कि क्रिकेट के दीवाने भारत में फुटबाल की लोकप्रियता में इजाफा हो रहा है। ‘फीफा.काम’ ने तेंदुलकर के हवाले से कहा, ‘बेहद बड़ा। सभी इसे लेकर उत्सुक हैं, सभी रोमांचित हैं और लोगों को भारत में विश्व कप के स्वागत का इंतजार है। यह काफी बड़ा होने वाला है, यह भारत के लिए अच्छा है क्योंकि लोग आईएसएल को सराह रहे हैं और फीफा का भारत आना काफी बड़ी चीज है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘फुटबाल लोकप्रिय हो रहा है। यह क्रिकेट के करीब भी नहीं है। लेकिन मुझे तुलना पसंद नहीं है। यह प्रत्येक खेल की सराहना से जुड़ा है- कौशल, कड़ी मेहनत और खिलाड़ी जो बलिदान देते हैं। प्रत्येक व्यक्तिगत खिलाड़ी की इसके लिए सराहना की जानी चाहिए और भारतीय आईएसएल की सराहना कर रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi