Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्लातिनी पर प्रतिबंध से इनफेंटिनो दुखी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Platini
मैक्सिको सिटी , मंगलवार, 10 मई 2016 (12:41 IST)
मैक्सिको सिटी। फीफा अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच अध्यक्ष पद संभालने वाले जियानी इनफेंटिनो ने दुख जताया है कि माइकल प्लातिनी अपने पर लगा प्रतिबंध हटा नहीं सके।
 
प्लातिनी फरवरी में फीफा अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गए थे जब फीफा से उन्हें 20 लाख डॉलर के भुगतान का मामला प्रकाश में आया था। खेल पंचाट ने प्लातिनी पर लगा चार साल का प्रतिबंध कम करने से कल इनकार कर दिया।
 
इनफेंटिनो ने कहा कि फीफा अध्यक्ष होने के नाते मैं खेल पंचाट के फैसले का सम्मान करता हूं। निजी तौर पर हालांकि मैं इससे बहुत दुखी हूं। मैने युएफा में पिछले नौ साल माइकल के साथ काम किया है। हमने कुछ बेहतरीन काम किए और मैं सकारात्मक यादों को ही जेहन में रखना चाहता हूं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आरसीबी का मुकाबला मुंबई इंडियंस से