Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

निशानेबाजी में भारत ने जीते 3 'स्वर्ण'

Advertiesment
SAG game
गुवाहाटी। भारत के निशानेबाजों ने अपने स्वर्णिम अभियान को 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में सोमवार को भी आगे बढ़ाते हुए पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा तथा महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पर निशाना साधा।
पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में गुरप्रीत सिंह ने 28 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पर कब्जा किया जबकि कांस्य भारत के विजय कुमार ने जीता। विजय 20 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा का रजत पाकिस्तान के बशीर गुलाम मुस्तफा (24) ने जीता। 
 
पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल की टीम स्पर्धा का स्वर्ण भारत के विजय कुमार, गुरप्रीतसिंह और अक्षय अशापुतरे सुहास की तिकड़ी ने जीता। भारतीय टीम ने 1702 का स्कोर किया और 45 टेन मारे। विजय ने 572, गुरप्रीत ने 571 और सुहास ने 559 अंक जीते।
 
इस स्पर्धा का रजत पाकिस्तान के बशीर गुलाम मुस्तफा, मकबूल तबस्सुम हुसैन और मोहम्मद अख्तर खलील की टीम ने जीता जबकि कांस्य श्रीलंका के कुमार डब्ल्यूएमके, पथीराना एमपी और रत्नानायके आरकेडीडीएस की टीम ने जीता।
 
महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में  भारत की स्टार निशानेबाज हीना सिद्धू, यशस्विनी देसवाल सिंह और श्वेता सिंह की तिकड़ी ने स्वर्ण पर निशाना साधा। भारतीय महिला टीम ने 1133 का स्कोर किया और 25 टेन मारे। हिना ने सर्वाधिक 386 अंक जीते, जबकि देसवाल ने 374 और श्वेता ने 373 अंक जीते। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi