Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हांगकांग ओपन में नहीं खेलेंगी साइना नेहवाल

Advertiesment
Saina Nehwal
कोलून। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल चोट के कारण हांगकांग ओपन में हिस्सा नहीं लेंगी और उनकी गैरमौजूदगी में पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत बुधवार से शुरू हो रहे 350000 डॉलर इनामी सुपर सीरीज प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे।
 
पिछले हफ्ते चीन सुपर सीरीज प्रीमियर में उप विजेता रही 25 साल की साइना को चीन की ली शुएरूई के खिलाफ फाइनल के दौरान पैर में काफी दर्द हो रहा था और इसके कारण उन्होंने सत्र की अंतिम प्रतियोगिता हांगकांग ओपन से हटने का फैसला किया है। साइना ने 2010 में यह टूर्नामेंट जीता था।
 
भारतीय खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में कड़ा ड्रा मिला है। सिंधू को पहले ही दौर में शीर्ष वरीय और विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन का सामना करना है। 
सिंधू ने पिछले महीने डेनमार्क ओपन में आल इंग्लैंड चैम्पियन मारिन को हराया था लेकिन अपने करियर में उन्होंने स्पेन की इस खिलाड़ी को दो बार हराया है जबकि तीन बार उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
 
पिछले साल हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे छठे वरीय श्रीकांत को पहले दौर में चीन के दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी टियान होवेई का सामना करना है जिसने भारतीय खिलाड़ी को अब तक हुए चारों मुकाबलों में हराया है। चारों हार श्रीकांत को इसी साल झेलनी पड़ी हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi