ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साइना और श्रीकांत ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में

Advertiesment
हमें फॉलो करें Saina Nehwal
सिडनी , शुक्रवार, 10 जून 2016 (17:12 IST)
सिडनी। भारतीय स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने थाईलैंड की प्रतिद्वंद्वी रतचानोक इंतानोन पर चुनौतीपूर्ण जीत दर्ज कर जबकि किदाम्बी श्रीकांत ने भी अच्छी लय जारी रखते हुए 7,50,000 डॉलर इनामी राशि के ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की।
ओलंपिक कांस्य पदकधारी साइना और 2013 की विश्व चैंपियन रतचानोक के बीच दिलचस्प क्वार्टर फाइनल में 7वीं वरीय भारतीय 56 मिनट तक चले महिला एकल मुकाबले में दूसरी वरीय खिलाड़ी को 28-26, 21-16 से हराने में सफल रहीं।
 
साइना अब चौथी वरीय वांग यिहान और 8वीं वरीय ताइ जु यिंग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगी। पुरुष एकल में दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने कोरिया के कवांग ही हीयो को 36 मिनट में 21-18, 21-17 से पराजित किया।
 
अब शनिवार को श्रीकांत का सामना डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन विटिंगस से होगा। यह भारतीय खिलाड़ी पिछले साल 2 बार क्रिस्टियन को हरा चुका है जबकि 2014 फ्रेंच ओपन में उन्हें एक बार पराजय मिली। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कप्तान धोनी और युवा टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा