Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साइना नेहवाल इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारीं

हमें फॉलो करें साइना नेहवाल इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारीं
जकार्ता , शुक्रवार, 3 जून 2016 (21:39 IST)
जकार्ता। ओलंपिक की तैयारियों में लगी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को आज यहां नौ लाख डॉलर इनामी इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर के क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर एक स्पेनिश खिलाड़ी कारोलिना मारिन के हाथों हार झेलनी पड़ी। 
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और यहां तीन बार की चैंपियन साइना महिला एकल में 47 मिनट तक चले मैच में आल इंग्लैंड एवं विश्व चैंपियन कारोलिना से 22-24, 11-21 से हार गई। आठवीं वरीयता प्राप्त साइना शुरुआती गेम में 7-13 से काफी पीछे थी लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करके 16-14 से बढ़त बनाई। 
 
इसके बाद वह 19-16 से आगे थी लेकिन उन्होंने स्पेनिश खिलाड़ी को वापसी का मौका दिया और फिर बैकफुट पर पहुंच गई। दूसरे गेम में साइना किसी भी समय शीर्ष वरीय खिलाड़ी के करीब नहीं दिखी। कारोलिना ने लगातार बढ़त मजबूत की और आखिर में 25 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी को बाहर कर दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेरेना विलियम्स फ्रेंच ओपन के फाइनल में, मुगुरूजा से भिड़ेंगी