Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'रियो' में साइना को पांचवीं, किदांबी को नौवीं वरीयता

Advertiesment
Other Sports News
नई दिल्‍ली। देश की रियो ओलंपिक में सबसे बड़ी पदक उम्मीद स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को बैडमिंटन के एकल मुकाबलों में पांचवीं वरीयता दी गई है। 
          
साइना ने पिछले ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और हाल में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब लगातार दूसरी बार जीतने के बाद वे एक बार फिर ओलंपिक में पदक की दावेदार हैं। साइना की मौजूदा विश्व रैंकिंग भी पांचवीं है और उन्हें रियो में भी पांचवीं वरीयता दी गई है।
         
महिला एकल में दूसरी भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू और पुरुषों में किदांबी श्रीकांत को अपने अपने वर्गों के एकल मुकाबलों में नौवीं वरीयता दी गई है। सिंधू की विश्व रैंकिंग 10वीं है और उन्हें नौवीं वरीयता मिली है। इसके अलावा 11वीं रैंकिंग के किदांबी श्रीकांत को भी नौवीं वरीयता मिली है।
          
खिलाड़ियों की यह वरीयता गुरुवार को जारी ताजा विश्व रैंकिंग के आधारित है और इसके आधार पर 26 जुलाई को ड्रॉ निकाला जाएगा। मलेशिया के ली चोंग वेई को पुरुषों में और स्पेन की कैरोलिना मारिन को महिलाओं में शीर्ष वरीयता दी गई  है। 
           
तीन युगल वर्गों में किसी भी भारतीय जोड़ी को वरीयता नहीं मिली है क्योंकि इन वर्गों में शीर्ष चार को ही वरीयता दी गई  है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिखर अर्धशतक के करीब, भारत की ठोस शुरुआत