suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साइना जीतीं, सिंधु चाइना ओपन से बाहर

Advertiesment
Saina nehwal
फुजोउ (चीन) मौजूदा चैंपियन साइना नेहवाल सात लाख डॉलर इनामी चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन पीवी सिंधु को एक करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा।
शीर्ष वरीयता प्राप्त साइना ने गुरुवार को यहां महिला एकल में मलेशिया की विश्व में 34वें नंबर की ती जिंग यी को 21-10 19-21 21-19 से हराया, लेकिन विश्व चैंपियनशिप में दो बार की कांस्य पदक विजेता सिंधु पहले गेम में 13-7 की बढ़त का फायदा नहीं उठा पाई और चीन की शिजियान वांग से एक घंटे 28 मिनट तक चले मैच में 21-18 18-21 16-21 से हार गई।
 
साइना ने पहले गेम में जिंग को कोई मौका नहीं दिया और शुरू से लेकर आखिर तक दबदबा बनाए रखकर पहला गेम अपने नाम किया। जिंग ने हालांकि दूसरे गेम में शानदार वापसी की। उन्होंने 5-8 और 8-11 से वापसी करके मुकाबले को बरारी पर ला दिया। निर्णायक गेम में जिंग ने शुरू में 6-2 की बढ़त बना ली, लेकिन साइना ने जल्द ही स्कोर 8-8 से बराबर कर दिया।
 
इसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच रोचक जंग देखने को मिली। मलेशियाई खिलाड़ी ने कुछ समय के लिए 15-13 से बढ़त हासिल कर रखी थी, लेकिन साइना ने इसके बाद अपने अनुभव का इस्तेमाल करके बढ़त बनाई और फिर मैच अपने नाम किया।
 
महिला एकल के एक अन्य प्री क्वार्टर फाइनल मैच में सिंधु का शिजियान के खिलाफ 4-3 के रिकॉर्ड के आज ज्यादा मायने नहीं रहे। मैच में शुरू में बढ़त हासिल करने के बावजूद वह जीत दर्ज करने में नाकाम रही।
 
दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों ने शुरू में एक दूसरे की गलतियों का फायदा उठाया। शिजियान ने इस बीच तेजी दिखायी लेकिन उनके शॉट सटीक नहीं थे। अधिकतर अंक एक दूसरे की गलतियों के कारण बने। एक करारे शॉट और क्रास कोर्ट ड्राप से सिंधु ने ब्रेक तक 11-6 से बढ़त हासिल कर रखी थी। लेकिन इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने जबर्दस्त वापसी करके 13-13 से बराबरी। इसके बाद शिजियान एक समय 18-14 से आगे थी लेकिन सिंधु ने स्कोर 18-18 से बराबर किया।
 
भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि नेट पर शॉट मारकर शिजियान को 20-18 से बढ़त दिलाई। सिंधु का एक और शॉट बाहर जाने से चीनी खिलाड़ी ने मैच बराबर कर दिया। निर्णायक गेम में शिजियान ब्रेक के समय 11-9 से आगे थी। इसके बाद वीडियो रेफरल सिंधु के पक्ष में गया जिससे भारतीय खिलाड़ी ने स्कोर 12-12 से बराबर कर दिया। लेकिन सिंधु दबाव बनाने में नाकाम रही। शिजियान ने दो ड्रॉप शॉट से स्कोर 17-14 किया और भारतीय खिलाड़ी इसके बाद नहीं उबर पाई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi