Publish Date: Sat, 24 Oct 2015 (22:29 IST)
Updated Date: Sat, 24 Oct 2015 (22:34 IST)
बेंगलुरु। साकेत माइनेनी यहां एयर एटीपी एशिया ओपन में एकल सेमीफाइनल मुकाबला हार गए, लेकिन युगल में सनम सिंह के साथ खिताब जीता।
माइनेनी को एकल सेमीफाइनल में स्पेन के शीर्ष वरीयता प्राप्त एड्रियन मेनेंडेज मसेइरास ने 6-4, 6-4 से हराया। वह हालांकि युगल में सनम सिंह के साथ फाइनल जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने वाइल्ड कार्डधारी जान पाल एफ और विजय सुंदर प्रशांत को 5-7, 6-4, 10-2 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के जेम्स वार्ड ने अमेरिका के गैर वरीय डेनियल एन को 4-6, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। (भाषा)