suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सानिया-हिंगिस खिताब से एक कदम दूर

Advertiesment
Sania Mirza
सिंगापुर। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने शनिवार को यहां महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) फाइनल्स में चान हाओ चिंग और चान युंग जान की चीनी ताइपे की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर साल के 10वें फाइनल में जगह बनाई। भारत और स्विट्जरलैंड की जोड़ी ने चान बहनों को 6-4, 6-2 से हराते हुए लगातार 20वीं जीत दर्ज की।
 
साइना और हिंगिस की जोड़ी ने अपना पिछला मुकाबला इन्हीं दोनों बहनों के खिलाफ सिनसिनाती टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में गंवाया था। लेकिन तब से यह शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ताईवान की जोड़ी को तीन बार हरा चुकी थी और इस बार भी इस क्रम को बरकरार रखा।
 
ताईवान की तीसरी वरीय जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले सेट में 3-1 की बढ़त बनाई लेकिन सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने अगले 14 में से 11 गेम जीतकर विरोधी जोड़ी की चुनौती को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
 
सानिया और हिंगिस की जोड़ी इस साल आठ खिताब जीत चुकी है जिससे विंबलडन और अमेरिकी ओपन के रूप में दो ग्रैंडस्लैम के अलावा इंडियन वेल्स, मियामी, चार्ल्सटन, ग्वांग्झू, वुहान और बीजिंग टूर्नामेंट के खिताब भी शामिल है। यह जोड़ी रोम में उप विजेता रही थी।
 
हिंगिस अपने 50वें डब्ल्यूटीए युगल खिताब से सिर्फ एक जीत दूर हैं। इस उपलब्धि को अब तक सिर्फ 15 खिलाड़ी हासिल कर पाई हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi