Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सानिया मिर्जा को राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा

हमें फॉलो करें सानिया मिर्जा को राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा
, शनिवार, 29 अगस्त 2015 (17:53 IST)
नई दिल्ली। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को राष्ट्रपति भवन में शनिवार को यहां भव्य समारोह में प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि जीतू राय सहित कई अन्य खिलाड़ियों ने अर्जुन पुरस्कार हासिल किए। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सानिया को पुरस्कार प्रदान किया। वह मैहरून रंग की साड़ी और नीला ब्लेजर पहने हुए थीं। दरबार हाल में में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने पुरस्कार प्राप्त किया। दरबार हाल में तब खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
 
लिएंडर पेस के बाद सानिया देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार पाने वाले दूसरी टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्हें यह पुरस्कार तब दिया गया जब अदालत में उन्हें खेल रत्न दिए जाने को लेकर सवाल उठाए गए हैं। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अर्जुन पुरस्कार भी वितरित किए।
 
क्रिकेट रोहित शर्मा, मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा और धाविका एमआर पूवम्मा पुरस्कार हासिल करने के लिए उपस्थित नहीं थे। सेवानिवृत न्यायधीश वीके बाली की अगुवाई वाली समिति ने कुल 17 नामों को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की थी। राष्ट्रपति भवन में उपस्थित लोगों की सबसे अधिक तालियां सानिया को मिली जिन्होंने पदक, प्रमाणपत्र और 7.50 लाख रुपए का नकद पुरस्कार हासिल किया।
 
वह सोमवार से शुरू होने वाले यूएस ओपन से पहले यहां केवल पुरस्कार हासिल करने के लिए आई थी। अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को अर्जुन की प्रतिमा, प्रमाणपत्र और पांच लाख रुपए नकद दिए गए।

गिरिशा को अब भी पुरस्कार मिलने की उम्मीद है वहीं कुश्ती कोच विनोद कुमार का मामला अदालत में लंबित है। विनोद ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके दावा किया कि वह अनूप कुमार की तुलना में द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने के अधिक हकदार है। सरकार से नियुक्त पैनल ने अनूप कुमार के नाम की सिफारिश की थी। यह अगले सप्ताह पता चलेगा कि उन्हें द्रोणाचार्य मिलेगा या नहीं। स्टार निशानेबाज जीतू राय के लिये यह गौरवशाली क्षण था जिन्होंने पिछले दो वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है।
 
उनके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर, हाकी स्टार पीआर श्रीजेश और पहलवान बबिता को भी अर्जुन पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सूची इस प्रकार है- 
 
2015 के पुरस्कार विजेता -
 
राजीव गांधी खेल रत्न:  सानिया मिर्जा - टेनिस
 
अर्जुन पुरस्कार
1. मंदीप जांगड़ा - बॉक्सिंग
2. रोहित शर्मा- क्रिकेट
3. बजरंग कुमार- कुश्ती
4. बबीता कुमारी- कुश्ती
5. आर श्रीजेश- हॉकी
6. एमआर पूवम्मा- एथलेटिक्स
7. सतीश शिवालिंगम- वेटलिफ़्टिंग
8. जीतू राय- शूटिंग
9. मंजीत छिल्लर- कबड्डी
10. अभिलाषा एस म्हात्रे- कबड्डी
11. श्रीकांत किदाम्बि- बैडमिंटन
12. युमनाम सनाथाई देवी- वुशु
13. स्वर्ण सिंह- रोइंग
14. दीपा कर्माकर- जिमनास्टिक्स
15. संदीप कुमार- तीरंदाजी
16. अनूप कुमार यामा- रोलर स्केटिंग
 
द्रोणाचार्य पुरस्कार
1. नवल सिंह- एथलेटिक्स- पैरा स्पोर्ट्स
2. अनूप सिंह- कुश्ती
3. हरबंस सिंह- एथलेटिक्स (लाइफ टाइम)
4. स्वतंत्र सिंह- बॉक्सिंग (लाइफ टाइम)
5. निहार अमीन- तैराकी (लाइफ टाइम)
 
ध्यानचंद पुरस्कार
1. रोमियो जेम्स- हॉकी
2. शिव प्रकाश मिश्रा- टेनिस
3. टीपीपी नायर- वॉलीबॉल

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi