Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सानिया बोलीं, यह वर्ष मेरे लिए शानदार रहा...

Advertiesment
Sania Mirza
हैदराबाद। इस साल दो ग्रैंडस्लैम जीतने के अलावा विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार को यहां कहा कि उनके लिए यह साल शानदार रहा। 
सानिया ने मंगलवार शाम यहां प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, ईमानदारी से कहूं तो यह साल मेरे लिए शानदार रहा। साल के अंतर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनना, विश्व की नंबर एक टीम के रूप में सत्र का अंत करना, इसके अलावा हमने जिस तरह का खेल दिखाया, सब कुछ शानदार रहा। 
 
उन्होंने कहा कि यदि वे अगले सत्र में अपने प्रदर्शन में सुधार करती हैं तो यह सपना सच होने जैसा होगा। सानिया ने कहा, यदि मैं इस सत्र के प्रदर्शन की बराबरी करता हूं तो यह शानदार होगा। 
 
उन्होंने कहा कि यदि मैं बेहतर कर सकती हूं तो यह सपना सच होने जैसा होगा। इसलिए एक साल में दो ग्रैंडस्लैम जीतना निश्चित तौर पर सपना सच होने जैसा है। अगले साल की शुरुआत ग्रैंडस्लैम जीतकर करना शानदार होगा। 
 
सानिया ने इस साल विंबलडन, यूएस ओपन और सिंगापुर ओपन सहित महिला युगल में कुल दस खिताब जीते। उन्होंने कहा कि वे अगले महीने आईटीपीएल और अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में खेलेंगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi