Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी 'वुहान ओपन' के फाइनल में हारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sania Mirza
, शनिवार, 1 अक्टूबर 2016 (16:50 IST)
वुहान। भारतीय स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा को शनिवार को यहां डब्ल्यूटीए वुहान ओपन के फाइनल में बेथानी माटेक सैंड्स और लुसी साफारोवा की जोड़ी से सीधे सेटों में हार का मुंह देखना पड़ा।
तीसरी वरीय जोड़ी 25,89,000 डॉलर इनामी राशि के टूर्नामेंट के फाइनल में अमेरिकी-चेक गणराज्य की 5वीं वरीय जोड़ी से 1-6, 4-6 से हार गई। यह मुकाबला 1 घंटे से ऊपर चला।
 
सानिया ने स्विस खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस से जोड़ी तोड़ने के बाद पिछले 4 टूर्नामेंटों में से 3 में ट्रॉफी जीती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टिकटों की दीवानगी, स्टेडियम पर लगी कतार