Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चैंपियन सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर

Advertiesment
Sania Mirza
मेलबोर्न। गत चैंपियन भारत की सानिया मिर्जा का ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला युगल खिताब बचाने का सपना रविवार को तीसरे दौर की हार के साथ टूट गया। 
सानिया और चेक गणराज्य की बारबोरा स्टाइकोवा की चौथी वरीयता प्राप्त की जोड़ी को तीसरे दौर में जापानी जोड़ी एरी होजूमी और मियू कातो ने 1 घंटे 53 मिनट के संघर्ष में 6-3, 2-6, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। 
 
इस बीच भारत के लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने मिश्रित युगल के दूसरे दौर में जगह बना ली। 43 वर्षीय पेस और हिंगिस ने ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी देस्तानी आइवा और मार्क पोलमैंस को लगातार सेटों में 6-4, 6-3 से हराया। पेस और हिंगिस का दूसरे दौर में 1 अन्य ऑस्ट्रेलयाई जोड़ी कैसी डेलाकुआ और मैट रीड से मुकाबला होगा। 
 
सानिया महिला युगल में तो हार गई लेकिन वे अपने क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग के साथ मिश्रित युगल के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। सानिया और डोडिग को मिश्रित युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त है। भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा की गैब्रियला डाब्रोवस्की की जोड़ी भी मिश्रित युगल के दूसरे दौर में पहुंच चुकी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'2016 आयटीटीएफ वर्ल्ड जूनियर सर्किट फायनल्स' इन्दौर में 26 जनवरी से