Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत या पाकिस्तान के लिए खेलेगा सानिया मिर्ज़ा का बच्चा? जानिए सानिया का जवाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें sania mirza
सानिया मिर्ज़ा उस वक्त अचरज में पड़ गईं जब उनसे पूछा गया कि उनका बच्चा आखिर किस देश के लिए खेलेगा। एक शो के दौरान सानिया से यह सवाल पूछा गया। सानिया ने बजाय सवाल को टालने के लिए दिया इस सवाल का बढ़िया सा जवाब। 

 
यह शो था 'यारों की बारात'। शो के निर्देशक और होस्ट साजिद खान ने इस सवाल को उठाया था जब सानिया के अलावा परिणीति चोपड़ा और रितेश देशमुख भी वहां मौजूद थे। इसके जवाब में सानिया ने कहा कि उन्होंने और शोएब मलिक ने इस बारे में कुछ भी सोचा नहीं है। साथ ही जरूरी नहीं कि बच्चा खिलाड़ी ही बनना चाहे। वह किसी भी लाइन में जाना चाह सकता है। अभिनेता, शिक्षक या डॉक्टर वह अपनी मर्ज़ी से कुछ भी बन सकता है। सानिया ने यह भी कहा कि उन्हें हिन्दुस्तानी होने पर गर्व है और शोएब को पाकिस्तानी होने पर। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-इंग्लैंड टेस्ट का पहला दिन...