Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सानिया-हिंगिस विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर

Advertiesment
Sania Mirza
मेलबर्न। स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस शनिवार को महिलाओं की युगल रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं, वहीं उनकी भारतीय जोड़ीदार सानिया मिर्जा के भी समान अंक हैं और वे दोनों संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
डब्ल्यूडीए की शनिवार को जारी रैंकिंग में दोनों के समान रूप से 11395 अंक हैं। दोनों ने शुक्रवार को ही सिडनी में साल का दूसरा खिताब अपने नाम किया।
 
इस रैंकिंग से ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दोनों खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा हुआ होगा जिसकी शुरुआत 18 जनवरी से हो रही है। सिडनी में खिताबी जीत इन दोनों की 11वीं खिताबी जीत है।
 
हिंगिस अपने करियर में युगल रैंकिंग में 35 सप्ताह तक शीर्ष पर रही हैं वहीं सानिया 41वें सप्ताह में शीर्ष पर बनी हुई हैं।
 
डब्ल्यूटीए के हवाले से हिंगिस ने कहा, अपने नाम के सामने नंबर एक देखना सुखद है। यह निश्चित तौर पर कुछ ऐसा है, जो मेरा लक्ष्य था और सानिया के साथ होने से मुझे लगता है कि मेरे पास वहां पहुंचने का अवसर था। 
 
जब पिछले वर्ष कार्ल्सटन में नंबर एक बनी थी तो मुझे उसके लिए भी इतनी ही खुशी हुई थी। वहीं मिर्जा ने कह, मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि 16 वर्ष बाद वे एक बार फिर नंबर एक पर हैं। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi