Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घोषाल विश्व स्क्वाश चैम्पियनशिप के पहले दौर में जीते

Advertiesment
Saurav Ghosal
वॉशिंगटन। सौरव घोषाल यहां ऑस्ट्रेलिया के रेयान कुकेली को हराकर पुरुष विश्व स्क्वाश चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय रहे।
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश पाने वाले दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी घोषाल ने 20वें नंबर के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को रविवार को खेले गए मुकाबले में 62 मिनट में 7-11, 11-8, 11-7, 11-3 से शिकस्त दी।
 
घोषाल अगले दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और अपने अच्छे मित्र जेम्स विल्सट्राप से भिड़ेंगे। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे अन्य भारतीयों हरिंदर पाल संधू और महेश मनगांवकर को हालांकि पहले दौर में ही शिकस्त का सामना करना पड़ा।
 
दो क्वालीफाइंग राउंड जीतकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले संधू को स्विट्जरलैंड के निकोलस म्यूलर के खिलाफ 5-11, 11-1, 4-11, 9-11 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
 
मनगांवकर हालांकि क्वालीफाइंग राउंड की बाधा भी पार नहीं कर पाए और उन्हें अंतिम दौर में मिस्र के एंड्रयू वागिह के खिलाफ सीधे गेम में 6-11, 5-11, 8-11 से हार झेलनी पड़ी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi