Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत के सबसे बड़े साइक्लोथन सक्षम पैडल दिल्ली का दूसरा संस्करण 7 अक्टूबर को

हमें फॉलो करें भारत के सबसे बड़े साइक्लोथन सक्षम पैडल दिल्ली का दूसरा संस्करण 7 अक्टूबर को
नई दिल्ली , मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (14:29 IST)
नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े साइक्लोथन सक्षम पैडल दिल्ली के दूसरे संस्करण का आयोजन राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से आगामी सात अक्टूबर को किया जाएगा जिसमें कुल 10 लाख रूपए की ईनामी राशि होगी।
 
 
सक्षम पैडल दिल्ली का आयोजन पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ(पीसीआरए) द्वारा किया जा रहा है जिसमें विभिन्न तेल एवं गैस कंपनियों का समर्थन शामिल है। पिछला संस्करण गत वर्ष पांच नवंबर को आयोजित किया था जिसमें 5000 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था।
 
पीसीआरए के कार्यकारी निदेशक आलोक त्रिपाठी और भारतीय साइक्लिंग महासंघ के महासचिव ओमकार सिंह ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बार प्रतियोगियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि होगी और लगभग 6500 प्रतियोगी इसमें हिस्सा लेंगे। 
 
त्रिपाठी ने कहा कि सक्षम दिल्ली का सबसे बड़ा उद्देश्य साइक्लिंग को जीवनशैली में परिवहन के वैकल्पिक साधन के रूप में प्रोत्साहित करना है ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।
 
त्रिपाठी ने बताया कि इस आयोजन में भारतीय साइक्लिस्टों के साथ साथ एमेच्योर राइडर भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने इस रेस की श्रेणियों की जानकारी देते हुए बताया कि पुरूषों के एलीट इवेंट में 45 किलोमीटर और महिलाओं में 30 किलोमीटर की रेस होगी। एमेच्योर चैंपियनशिप में पुरूषों और महिलाओं में 30 किमी. की रेस होगी। 
 
इसके साथ माउंटेन बाइक्स/हाईब्रिड, रोड रेस, 10 किमी. की ओपन राइड और 5 किमी. की ग्रीन राइड रेस होगी। इस अवसर पर सक्षम पैडल दिल्ली के इस वर्ष के अभियान, 'बी द चेंज' को लांच किया गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IND vs ENG : दूसरे टेस्ट मैच में भी टीम से बाहर रह सकते हैं जसप्रीत बुमराह