Publish Date: Sat, 07 Jan 2017 (15:28 IST)
Updated Date: Sat, 07 Jan 2017 (15:34 IST)
आकलैंड। सेरेना विलियम्स बुधवार को एएसबी टेनिस क्लासिक से हार गई थी जिससे वे ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए पर्याप्त मैच अभ्यास नहीं कर पाईं जबकि उनकी बड़ी बहन वीनस चोटिल होने के कारण हट गईं।
शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहीं और अमेरिका की 72वीं वरीयता प्राप्त मैडिसन ब्रेंगल ने उन्हें 6-4, 6-7, 6-4 से हार गई थीं।
उनकी बड़ी बहन वीनस दूसरे दौर के मैच से पहले हाथ में चोट के कारण हट गईं। अब ये दोनों बहनें मेलबोर्न जाकर वहां साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट की तैयारी करेंगी। (भाषा)