Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कतर ओपन से हटीं सेरेना विलियम्स

Advertiesment
Serena Williams
न्यूयॉर्क। विश्व की नंबर एक अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने बीमारी के कारण अगले सप्ताह से शुरू होने जा रहे कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है, यह लगातार दूसरा टूर्नामेंट है, जिससे उन्हें हटना पड़ा है।
वर्ष 2013 में सेरेना विक्टोरिया अजारेंका के हाथों फाइनल हारकर कतर ओपन में उपविजेता रही थीं। दोहा में 21 से 27 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में उन्हें शीर्ष वरीयता दी गई थी। सेरेना ने एक बयान में कहा कि मुझे फ्लू है और इस कारण से मुझे कतर ओपन से हटना पड़ रहा है। मैं इस टूर्नामेंट के लिए 100 फीसदी स्वस्थ महसूस नहीं कर रही हूं। 
 
34 वर्षीय नंबर एक खिलाड़ी ने कहा कि मुझे पूरी तरह से ठीक होने में कुछ समय की जरूरत है लेकिन भविष्य में मैं दोहा ओपन में अपने प्रशंसकों के लिए वापसी करूंगी। गौरतलब है कि सेरेना गत सप्ताह फ्लू के कारण दुबई चैंपियनशिप से भी हट गई थीं।
 
सेरेना को इस वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जर्मन खिलाड़ी एजेंलिक केर्बर के हाथों पराजित होना पड़ा था। उसके बाद से ही सेरेना ने किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है। हालांकि कतर ओपन से सेरेना के हटने के कारण आयोजकों को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनसे पहले रूस की मारिया शारापोवा भी चोट के कारण इस टूर्नामेंट से हट गई हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi