Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत में एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेंगे पाक निशानेबाज

Advertiesment
Shooter Pakistan
नई दिल्ली। पाकिस्तानी निशानेबाज कर्णीसिंह शूटिंग रेंज पर 25 जनवरी से 3 फरवरी तक होने वाली एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्पर्धा में भाग लेंगे।


पाकिस्तान राष्ट्रीय राइफल संघ के कार्यकारी उपाध्यक्ष रजी अहमद खान ने कहा कि पाकिस्तानी टीम ओलंपिक कोटा हासिल करने की कवायद में भारत में निशानेबाजी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।

पाकिस्तान ने अक्टूबर में इसी रेंज पर हुई 8वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में भाग नहीं लिया था चूंकि उसमें कोई कोटा नहीं मिलना था। उसने कुवैत में एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में 12 सदस्यीय टीम भेजी थी।

इंडियन शूटिंग डॉटकॉम के अनुसार एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान जल्दी ही किया जाएगा। इसमें 25 ओलंपिक कोटा स्थानों के लिए 44 देशों के 500 से अधिक निशानेबाज भाग लेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi