Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्पेनिश फुटबॉल के मुखिया भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

हमें फॉलो करें स्पेनिश फुटबॉल के मुखिया भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार
, शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 (21:08 IST)
मैड्रिड। स्पेन फुटबॉल संघ के अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के उपाध्यक्ष एंजेल मारिया विलार को उनके खिलाफ चल रही भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए गिरफ्तार किया गया है और वह बिना जमानत के जांच पूरी होने तक हिरासत में ही रहेंगे।
       
स्पेनिश उच्च न्यायालय ने इसका आदेश दिया है। विलार के अलावा उनके बेटे गोर्का और दो अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न ऑफिसों में पुलिस ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया है। इन चारों अधिकारियों पर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ और गलत तथ्य पेश करने का आरोप है।
       
मामले की जांच कर रहे मजिस्ट्रेट सांतियागो पेड्राज ने लिखित आदेश में कहा कि विलार के देश छोड़कर भागने का डर है। ऐसे में जब तक मामले की जांच नहीं हो जाती उन्हें अपने बेटे के साथ हिरासत में रखा जाएगा।
 
आरएफईएफ स्पेनिश संघ और टेनेराइफ फुटबॉल संघ ने इस मामले में अब तक सार्वजनिक रूप से बयान नहीं दिया है। एथलेटिक बिलबाओ के लिए मिडफील्डर रह चुके विलार आरएफईएफ के 30 वर्षों से अध्यक्ष हैं और यूईएफए के उपाध्यक्ष भी हैं। 
 
गत वर्ष फीफा की आचार संहिता समिति ने उन पर जांच में सहयोग नहीं देने के आरोप में 26 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया था। यह जांच 2018 और 2022 विश्वकप मेजबानी में भ्रष्टाचार के संबंध में है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिर से पापा बने एबी डीविलियर्स