Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अगला जूनियर हॉकी विश्व कप भारत में

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sports News
लखनऊ , मंगलवार, 7 जून 2016 (18:23 IST)
लखनऊ। अगला जूनियर हॉकी विश्व कप इस साल 8 से 18 दिसंबर तक लखनऊ में खेला जाएगा। इसमें 16 टीमें भाग लेंगी जिनमें गत चैम्पियन जर्मनी, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, मिस्र, इंग्लैंड, भारत, जापान, कोरिया, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और स्पेन शामिल हैं।
 
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि जूनियर हॉकी विश्व कप खेल के भविष्य का परिचायक है। इससे आने वाले समय के खिलाड़ी मिलते हैं। ऐसे टूर्नामेंट के लिए भारतीय हॉकी से बेहतर मेजबान कौन हो सकता है। 
 
एफआईएच अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे ने कहा कि लखनऊ जूनियर विश्व कप के आयोजन के लिए बेहतरीन स्थान है। यहां लोग हॉकी के दीवाने हैं। उनकी ऊर्जा और आला दर्जे के टूर्नामेंटों के सफल आयोजन का हॉकी इंडिया का अनुभव मिलकर इसे यादगार टूर्नामेंट बनाएगा।

महिला जूनियर विश्व कप चिली के सैंटियागो में 24 नवंबर से 4 दिसंबर तक होगा जिसमें भारत शामिल नहीं है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रॉयल लंदन कप में टूटा गांगुली-द्रविड़ का रिकॉर्ड