sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेरेना विलियम्स बनीं सर्वाधिक कमाई वाली महिला खिलाड़ी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sports News
लॉस एंजिल्‍स , बुधवार, 8 जून 2016 (00:25 IST)
लॉस एंजिल्‍स। फ्रेंच ओपन में खिताब हासिल करने से चूकीं विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स कमाई के मामले में जरूर चैंपियन हैं और उन्होंने सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में रूसी टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा के 11 साल के लंबे आधिपत्य को समाप्त कर दिया है।
        
फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार, सेरेना महिलाओं में सबसे अधिक कमाई करने वाली खिलाड़ी हैं। अमेरिकी खिलाड़ी ने इस मामले में एक समय उनसे आगे रहीं और फिलहाल डोपिंग आरोपों के कारण अस्थाई निलंबन झेल रहीं शारापोवा को पीछे छोड़ दिया है। मैगजीन ने बताया कि सेरेना की पिछले 12 महीने में इनामी राशि और मैदान के बाहर होने वाली कमाई करीब 2.89 करोड़ डॉलर के करीब है।
         
शारापोवा कमाई के मामले में महिला एथलीटों में पिछले लंबे अर्से से सबसे आगे थीं लेकिन डोपिंग में नाम आने के बाद उनकी प्रायोजन से होने वाली कमाई में कमी आई है, हालांकि वे अभी भी 2.19 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 
         
अमेरिका की मिक्सड मार्शल आर्ट खिलाड़ी रोंडा रोसी 1.4 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ आठवें से सीधे तीसरे पर पहुंच गई हैं। उनके बाद नास्कार ड्राइवर डैनिका पैट्रिक (1.39 करोड़ डॉलर) हैं। सर्वाधिक कमाई करने वाली शीर्ष 10 महिला खिलाड़ियों में अधिकतर टेनिस से हैं। 
         
इनमें पोलैंड की एग्निज्स्का रदवांस्का(1.02 करोड़) पांचवें, डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाका (80 लाख डॉलर), फ्रेंच ओपन चैंपियन स्पेन की गरबाइन मुगुरूजा (76 लाख), सर्बिया की एना इवानोविच(74 लाख), बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका (66 लाख) और कनाडा की युजिनी बुकार्ड (62 लाख डॉलर) हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रेंट वुडहिल ने खोला विराट कोहली की सफलता का राज...