Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीकांत टॉप 10 में, साइना, सिन्धु भी बढ़े

हमें फॉलो करें श्रीकांत टॉप 10 में, साइना, सिन्धु भी बढ़े
नई दिल्ली , शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 (18:00 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद हाल में जापान ओपन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे किदाम्बी श्रीकांत विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 5 स्थान की छलांग के साथ पुरुष एकल के शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं जबकि महिला एकल में साइना नेहवाल और रियो पदक विजेता पीवी सिन्धु को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है।
 
 बीडब्ल्यूएफ की ताजा जारी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत ने 5 स्थान की लंबी छलांग लगाई है और अब वे 52,096 रेटिंग अंकों के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पुरुष एकल के शीर्ष 25 खिलाड़ियों में केवल श्रीकांत ही भारतीय खिलाड़ी हैं।
 
घुटने की सर्जरी से उबरने में जुटीं साइना 3 स्थान के सुधार के बाद महिला एकल रैंकिंग में अब 5वें नंबर पर पहुंच गई हैं जबकि रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता रहीं सिन्धु भी 2 स्थान के सुधार के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गई हैं। दोनों ही महिला खिलाड़ियों को मौजूदा टूर्नामेंटों में नहीं खेलने के बावजूद रैंकिंग में फायदा मिला है।
 
इस बीच पुरुष एकल रैंकिंग में अजय जयराम 9 स्थान गिरकर 27वें स्थान पर खिसक गए हैं। शुक्रवार को ही जयराम कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए थे, वहीं एचएस प्रणय और बी. साई प्रणीत अपने अपने 31वें और 35वें स्थान पर बरकरार हैं। राष्ट्रीय चैंपियन समीर वर्मा 1 स्थान के सुधार के साथ 40वें नंबर पर हैं।
 
महिला युगल रैंकिंग में भारत की विशेषज्ञ जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा 24वें स्थान पर बरकरार हैं जबकि मिश्रित युगल में शीर्ष 25 में कोई जोड़ी नही हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुजारा, रहाणे के अर्द्धशतकों के बाद भारत लड़खड़ाया