Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्टैंडर्ड चार्टेड मैराथन : अफ्रीकी धावक फिर से तैयार

Advertiesment
Standard Chartered Marathon
मुंबई। यूगांडा के जैकसन किपराप और कीनिया की वेलंटाइन किपकेटर रविवार को यहां होने जा रही स्टैंडर्ड चार्टेड मुंबई मैराथन में एक बार फिर जीत दर्ज करके अफ्रीकी दबदबा कायम रखने का प्रयास करेंगे जबकि भारतीय धावक और धाविकाएं घरेलू मैदान पर उनको चुनौती देने का प्रयास करेंगे।
 
भारतीय खिलाड़ी अफ्रीकी दबदबे को चुनौती तो दे सकते हैं लेकिन कोई धावक पुरुष व महिला दोनों वर्गों में प्रथम 3 स्थान पर आ पाएगा, इस बात की संभावना कम ही नजर आती है।
 
लंबी दूरी के भारतीय धावकों में सुधा सिंह, ओपी जैशा और ललिता बाबर महिला वर्ग में जबकि सेना के नतेन्द्रर सिंह रावत मुख्य रूप से चुनौती पेश करेंगे। यूगांडा के जैकसन किपराप ने 2013 के मुंबई मैराथन में नया रिकॉर्ड 2:09:32 बनाया था, जो आज तक नहीं टूट पाया है।
 
महिला वर्ग में एक बार फिर खिताब की दावेदार कीनिया की वेलंटाइन किपकेटर होंगी जिन्होंने 2013 में यहां रिकॉर्ड 2:24:33 के साथ जीत दर्ज की थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi