Publish Date: Fri, 21 Sep 2018 (09:16 IST)
Updated Date: Fri, 21 Sep 2018 (09:19 IST)
नई दिल्ली। शतरंज के महान धुरंधर विश्वनाथन आनंद ने गुरुवार को कहा कि अगर 2020 खेलों में इस खेल को शामिल किया जाता है तो यह शानदार होगा। शतरंज ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में शामिल करने के लिए आवेदन किया है और अंतिम फैसला अगले साल गर्मियों में आने की उम्मीद है।
पांच बार के विश्व चैम्पियन आनंद ने भारतीय टीम के 23 सितंबर से छह अक्तूबर तक जार्जिया के बाटुमी में शतरंज ओलंपियाड के लिए रवाना होने की पूर्व संध्या पर कहा, अगर ऐसा होता है तो यह खेल के लिए अच्छा होगा।
देश के अन्य शीर्ष खिलाड़ियों जैसे तानिया सचदेव और विदित गुजराती को भी यही लगता है। गुजराती कोलगता है कि वे इस साल अर्जुन पुरस्कार नहीं जीत सके, जबकि अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने उनकी सिफारिश की थी। (भाषा)