Publish Date: Fri, 20 Nov 2015 (12:57 IST)
Updated Date: Fri, 20 Nov 2015 (12:58 IST)
इन्दौर। इन्दौर में राज्य ट्रायथलॉन स्पर्धा 21 व 22 नवम्बर को आयोजित की जा रही है। इसमें सीनियर वर्ग में पहले खिलाड़ियों को 1500 मीटर की स्वीमिंग उसके बाद 40 किमी की साइकलिंग व अंत में 10 किमी की रनिंग पूरी करना होगी और उसके बाद ही विजेता खिलाड़ी का फैसला होगा।
म.प्र. ट्रायथलॉन एसोसिएशन की मेजबानी में हो रही इस स्पर्धा की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी व आयोजन सचिव इन्दर पांचाल ने बताया कि 21 नवम्बर को एक्वाथलॉन के तहत जूनियर तथा 22 नवम्बर को ट्रायथलॉन के तहत सीनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
जूनियर वर्ग की ट्रायथलॉन स्पर्धा में 750 मीटर की स्वीमिंग, 20 किमी की साइकलिंग तथा 5 किमी की रनिंग करना होगी। स्पर्धा का शुभारंभ महू नाका स्थित तरण पुष्कर पर होगा और मुकाबलों के लिए अनेक स्थान भी चिन्हित कर लिए गए हैं। एक्वाथलॉन में स्वीमिंग और रनिंग होती है।
शेखर तिवारी, गंगा पांडे व पूजा पाटीदार ने बताया कि यह खेल काफी दमखम वाला है और इस स्पर्धा में प्रदेश के अनेक जिलों की टीमें भाग ले रही है। इस राज्य स्पर्धा के आधार पर राष्ट्रीय टीम का चयन किया जाएगा जो कि गोवा में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश के लिए चुनौती पेश करेंगे।