Publish Date: Mon, 26 Feb 2018 (10:45 IST)
Updated Date: Mon, 26 Feb 2018 (10:50 IST)
मुंबई। महान खिलाड़ी स्टीफन एडबर्ग का कहना है कि तकनीक के कारण टेनिस का खेल बेहतर हुआ है। 8 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन एडबर्ग ने कहा कि अब काफी सूचना उपलब्ध है, जो बेहतर तरीके से ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।
अपनी शानदार सर्व और वॉली के लिए मशहूर एडबर्ग ने बातचीत में कहा कि टेनिस अब बदल गया है, अब यह बेहतर हो गया है। यह काफी शारीरिक हो गया है, जो अब यह थोड़ी तेजी से खेला जाता है और रैकेट की तकनीक के कारण ऐसा हुआ है।
उन्होंने कहा कि अब ट्रेनिंग कैसे की जाए, इस पर जानकारी भी बेहतर हो गई है, आज पोषण बेहतर हुआ है और काफी चीजों में सुधार हुआ है। (भाषा)