Publish Date: Tue, 01 Oct 2019 (11:00 IST)
Updated Date: Tue, 01 Oct 2019 (15:52 IST)
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने नौवें सुलतान जोहोर कप टूर्नामेंट के लिए सोमवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी जिसमें टीम की कमान मनदीप मोर और उपकप्तानी संजय को सौंपी गई है।
टूर्नामेंट 12-19 अक्टूबर तक मलेशिया में होगा। भारतीय टीम राउंड रोबिन चरण में मलेशिया, न्यूजीलैंड, जापान, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन से मुकाबला करेगी।
टीम इस प्रकार है- गोलकीपर : प्रशांत कुमार चौहान और पवन। डिफेंडर : संजय, दिनचन्द्रा सिंह मोइरांगथेम, प्रताप लाकड़ा, सुमन बेक, मनदीप मोर, यशदीप सिवाच, शारदा नन्द तिवारी। मिडफील्डर : विष्णु कांत सिंह, रबिचन्द्र सिंह, मोइरांगथेम मनिंदर सिंह। फॉरवर्ड : दिलप्रीत सिंह, सुदीप चिरमाको, गुरसाहिबजीत सिंह, उत्तम सिंह, राहुल कुमार राजभर, शिलानंद लाकड़ा।