Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 24 April 2025
webdunia

बाढ़ में फंसा तैराक का परिवार, 5 सदस्य लापता, एशियाई खेलों में किया कमाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Asian games
जकार्ता , बुधवार, 22 अगस्त 2018 (17:09 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों की तैराकी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे तैराक साजन प्रकाश का परिवार इन दिनों केरल में आई भयानक बाढ़ से पीड़ित है, हालांकि व्यक्तिगत चिंताओं के बावजूद वे राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को निभाने में जुटे हैं।
 
24 वर्षीय साजन के परिवार के 5 सदस्य बाढ़ में लापता हो गए थे। बाढ़ के कारण प्रकाश का घर भी पूरी तरह से नष्ट हो गया है। इसके बावजूद साजन ने एशियाई खेलों की तैराकी प्रतियोगिता में रविवार को शानदार प्रदर्शन किया और पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए।
 
प्रकाश पदक की दौड़ में 5वें स्थान पर रहे। प्रकाश की प्रार्थनाएं काम आईं और उनके एक संबंधी ने फोन कर परिवार के सुरक्षित होने की सूचना दी। गौरतलब है कि केरल में आई भयंकर बाढ़ के कारण 350 से अधिक लोग मारे गए हैं।
 
भारतीय तैराक ने कहा कि मैं अपने परिवार के बारे में सोचकर ठीक से सो नहीं पा रहा था। मेरा उनसे कोई संपर्क नहीं था इसलिए मैं चिंतित था लेकिन मेरे चाचा ने मुझे परिवार के सुरक्षित होने की सूचना दी।
 
बुधवार को 100 मीटर बटरफ्लाई हीट में शीर्ष पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं जब जकार्ता पहुंचा तब जानता था कि केरल में भारी बारिश हो रही है, लेकिन मुझे नहीं पता था कि स्थिति इतनी भयंकर हो जाएगी।
 
प्रकाश ने फाइनल में 1 मिनट 57.75 सेकंड का समय लिया। उन्होंने क्वालीफिकेशन के 1 मिनट 58.12 सेकंड के अपने समय में सुधार किया लेकिन यह उन्हें पदक दिलाने के लिए काफी नहीं था। जापान ने इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत तथा चीन ने कांस्य पदक जीता था। प्रकाश ने वर्ष 2016 में हुए रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एशियन गेम्स 2018 : चोट के कारण कलात्मक जिम्नास्ट के फाइनल से हटीं दीपा