Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दक्षिण एशियाई टेबल टेनिस में भारत की 'क्लीन स्वीप'

Advertiesment
हमें फॉलो करें Table Tennis
नई दिल्ली , शनिवार, 20 मई 2017 (22:22 IST)
नई दिल्ली। भारत ने श्रीलंका में कोलंबो के निकट माउंट लावीनिया में दक्षिण एशियाई जूनियर टेबल  टेनिस प्रतियोगिता में टीम पदकों की क्लीन स्वीप कर ली।
          
जूनियर लड़कों में भारत ने पहले पाकिस्तान को 3-0 से हराया और फिर मेजबान श्रीलंका को 3-0 के  ही अंतर से पीट कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम में शामिल मानव ठक्कर,  मानुष शाह और पार्थ विरमानी ने शानदार प्रदर्शन किया।
         
जूनियर लड़कियों में भारत ने स्वर्ण और श्रीलंका ने रजत पदक जीता। जूनियर लड़कियों की टीम में  अर्चना कामत, मौमिता दत्ता और प्रियंका पारीक शामिल हैं। भारतीय टीमों ने इसके साथ ही कोरिया  में 29 जून से चार जुलाई तक होने वाली जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के क्वालीफाई कर लिया।  
        
कैडेट लड़कियों में भी भारत ने श्रीलंका, पकिस्तान और मालदीव को हराकर स्वर्ण पदक जीता। कैडेट  लड़कों ने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाणा स्टीलर्स होगी जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स की प्रो कबड्डी टीम