Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टाइगर वुड्स को देखने पहुंचे राफेल नडाल

Advertiesment
Tiger Woods
अलबानी (बहामा)। टेनिस स्टार राफेल नडाल हीरो विश्व चैलेंज के अंतिम दिन महान गोल्फर टाइगर वुड्स को खेलते हुए देखने पहुंचे। नडाल बहामा में छुट्टियां मना रहे हैं, अलबानी गोल्फ कोर्स में वुड्स को देखने पहुंचे और पूरे 18 होल के दौरान उन्हें खेलते हुए देखा।
 
वुड्स पूरी तरह से फिट होकर फरवरी में दुबई डेजर्ट क्लासिक के बाद पहला प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट खेल रहे हैं, वे संयुक्त रूप से नौंवे स्थान पर रहे। चौदह मेजर खिताब हासिल कर चुके नडाल ने कहा कि टाइगर की वापसी गोल्फ के लिए शानदार है। उम्मीद करता हूं कि वे वापसी में अच्छा प्रदर्शन करे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-श्रीलंका दिल्ली टेस्ट का तीसरा दिन