Publish Date: Thu, 10 Dec 2015 (16:00 IST)
Updated Date: Thu, 10 Dec 2015 (16:39 IST)
मांट्रियल। कनाडा की स्टार टेनिस खिलाड़ी युजिनी बुकार्ड नए सिरे से अगले सत्र की शुरुआत से पहले इन दिनों आराम के मूड में हैं और समुद्र किनारे बीच पर बिकनी में अपना जलवा बिखेर रही हैं।
विश्व की 49वीं रैंकिंग की खिलाड़ी बुकार्ड के लिए यह सत्र बहुत निराशाजनक गुजरा है जिससे उबरने के इरादे से वे समुद्र किनारे बीच पर छुट्टियां बिता रही हैं। उन्होंने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर अपनी मौज- मस्ती करती हुई तस्वीरें साझा की हैं।
21 वर्षीय बुकार्ड ने अपनी महिला मित्र के साथ बिकनी में ग्लैमरस तस्वीर साझा की जिसका कैप्शन उन्होंने ‘ट्विनिंग’ दिया। इसके बाद उन्होंने बीच के किनारे भागते हुए अपनी एक तस्वीर डाली और इसके कैप्शन में उन्होंने ‘तूफान से भागते हुए’ लिखा।
टेनिस की दुनिया में लंबी रेस के घोड़े के रूप में देखी जा रहीं बुकार्ड ने ‘द रॉक’ के नाम से मशहूर डबल्यूडबल्यूई और हॉलीवुड के सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन के साथ भी एक सेल्फी साझा की।
वर्ष 2014 के विंबलडन ग्रैंडस्लैम में उपविजेता रहीं बुकार्ड 5वीं रैंकिंग तक पहुंच गई थीं लेकिन यह सत्र उनके लिए बेहद खराब साबित हुआ और वे लुढ़ककर 49वीं रैंकिंग पर पहुंच गईं।
लॉकर कमरे में गिरने से उनके सिर में चोट लग गई थी जिस वजह से उन्होंने यूएस ओपन के चौथे राउंड से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। उन्होंने अंतिम बार अक्टूबर में बीजिंग में संपन्न हुई डबल्यूटीए वर्ल्ड टूर में शिरकत की थी। (वार्ता)