Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

युवा ओलंपिक में बांग्लादेश-ऑस्ट्रिया से भिड़ेंगी भारत की हॉकी टीमें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Under 18 male hockey team
, शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (18:21 IST)
नई दिल्ली। भारत की अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम अक्टूबर में होने वाले युवा ओलंपिक खेलों में अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी जबकि महिलाओं की अंडर-18 हॉकी टीम का सामना उसी दिन ऑस्ट्रिया से होगा। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में 6 से 18 अक्टूबर तक युवा ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।
 
 
हॉकी के इन मैचों के बाद तेजी से खेली जाने वाली हॉकी-5 के मैच होंगे जिसमें दोनों टीमों में कुल 9-9 खिलाड़ी होंगे जिसमें 2 गोलकीपर, 2 डिफेंडर, 2 मिडफील्डर और 3 फॉरवर्ड खिलाड़ी होंगे।
 
सागर प्रसाद के नेतृत्व वाली भारत की अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम पूल बी में है और उसका अगला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रिया के खिलाफ होगा। भारत 9 अक्टूबर को केन्या से भिड़ेगा जबकि गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से उसका सामना 10 अक्टूबर को होगा। 11 अक्टूबर को भारत पिछले युवा ओलंपिक खेलों के रजत पदक विजेता कनाडा की चुनौती का सामना करेगा। 
 
सलीमा टेटे के नेतृत्व वाली अंडर-18 भारतीय महिला हॉकी टीम पूल 'ए' में 8 अक्टूबर को उरुग्वे के खिलाफ खेलेगी। महिला टीम का मुकाबला 9 अक्टूबर को वनुआतू, 10 को अर्जेंटीना और 11 को दक्षिण अफ्रीका से होगा। युवा ओलंपिक खेलों में हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच 12 अक्टूबर को होंगे जबकि सेमीफाइनल मैच शनिवार 13 अक्टूबर को होंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत के साथ मैच का दबाव नहीं लेंगे : शोएब मलिक