Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विद्या पिल्लै ने महिला विश्व स्नूकर में रजत पदक जीता

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vidya Pillai
सिंगापुर , सोमवार, 20 मार्च 2017 (15:44 IST)
सिंगापुर। भारत की विद्या पिल्लै ने यहां विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

विद्या ने रविवार को फाइनल में जगह बनाई और 4-2 की बढ़त के साथ स्वर्ण पदक जीतने के करीब थी। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि इसके बाद कुछ गलतियां कीं जिससे हांगकांग की पूर्व विश्व चैंपियन एनजी ओन ई को वापसी करने का मौका मिला और उन्होंने अगले 3 फ्रेम जीतकर 5-4 की बढ़त बना ली।
 
विद्या ने अगला फ्रेम जीतकर स्कोर 3-3 किया जिससे मुकाबला निर्णायक फ्रेम में खिंच गया। ओन ई ने निर्णायक फ्रेम 54-50 के करीबी अंतर से जीतकर सोने का तमगा अपने नाम किया। विद्या इस हार के बावजूद 2017 में महिला स्नूकर में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने में सफल रही। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एमसीडी चुनावों के कारण आईपीएल कार्यक्रम में मामूली बदलाव