Publish Date: Fri, 18 Jan 2019 (21:43 IST)
Updated Date: Sat, 19 Jan 2019 (00:05 IST)
नई दिल्ली। भारतीय पैरा पॉवरलिफ्टर विक्रमसिंह अधिकारी पर डोप टेस्ट में दूसरी बार नाकाम रहने के कारण अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति ने 4 साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
सिडनी पैरालंपिक 2000 में भाग लेने वाले अधिकारी ने 28 फरवरी 2017 को मूत्र का नमूना दिया था जिसमें प्रतिबंधित क्लोमिफेन के अंश पाए गए। भारतीय पैरालंपिक समिति के उपाध्यक्ष गुरशरण सिंह ने बताया कि बी नमूना भी पॉजीटिव पाया गया है। हमें आईपीसी से इसकी सूचना मिली है कि उन पर 4 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। (भाषा)