Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विराट कोहली बने 'कुश्ती टीम' के सह मालिक

Advertiesment
Virat Kohli
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली गुरुवार को प्रो कुश्ती लीग की बेंगलुरु योद्धा टीम के सह मालिक बन गए। प्रो कुश्ती लीग में बेंगलुरु योद्धा टीम को शुक्रवार को यूपी वॉरियर्स से भिड़ना है। 
विराट दूसरे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने कुश्ती लीग में रुचि दिखाई है। इससे पहले रोहित शर्मा भी इस लीग की टीम के सह मालिक बने थे। प्रो कुश्ती लीग में बेंगलुरु योद्धा टीम को शुक्रवार को यूपी वॉरियर्स से भिड़ना है।
 
कोहली ने गुरुवार को एक बयान में कहा, प्रो कुश्ती लीग और बेंगलुरु योद्धा के बारे में जानकर मैं बहुत रोमांचित हूं। बेंगलुरु शहर मेरे लिए अंजान जगह नहीं है। मैं इस टीम से जुड़कर खुश हूं। 
 
बेंगलुरु टीम काफी मजबूत है, इसमें नरसिंह पंचम यादव (74 किलो), बजरंग पुनिया (65 किलो), संदीप तोमर (57 किलो) उक्रेन के पावलो ओलीनिक (97 किलो) और 2012 लंदन ओलम्पिक खेलों के रजत पदक विजेता जार्जिया के डेवित मोदमानाशविली (125 किलो) शामिल हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi