Publish Date: Sat, 13 Oct 2018 (21:38 IST)
Updated Date: Sat, 13 Oct 2018 (21:47 IST)
हांगकांग। चीन की नंबर 1 खिलाड़ी वांग कियांग ने पूर्व विंबलडन चैंपियन गार्बाइन मुगुरुजा को 6-7, 6-4, 7-5 से हराकर पहली बार हांगकांग ओपन फाइनल में जगह बनाई।
विश्व रैंकिंग में 24वें नंबर की खिलाड़ी ने बारिश के कारण देर से हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 2 घंटे पहले एलिना स्वितोलिना को हराया था।
अब रविवार को होने वाले फाइनल में उनका सामना डायना यास्त्रेमस्का से होगा जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में झांग शुआई को शिकस्त दी थी। (भाषा)