Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारोत्तोलक दीपक लाठेर को राष्ट्रमंडल युवा खेलों में स्वर्ण

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारोत्तोलक दीपक लाठेर को राष्ट्रमंडल युवा खेलों में स्वर्ण
, मंगलवार, 8 सितम्बर 2015 (18:30 IST)
एपिया। भारतीय भारोत्तोलकों ने यहां पांचवें युवा राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन मंगलवार को भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई जब दीपक लाठेर ने 62 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
 
यह भारोत्तोलन में भारत का दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले सोमवार को जामजंग डेरू ने 56 किलोवर्ग में पहला स्थान हासिल किया था।
 
पंद्रह बरस के दीपक ने कुल 258 किलो वजन उठाया जिसमें स्नैच में 120 किलो उठाकर राष्ट्रमंडल युवा खेलों में नया रिकॉर्ड भी कायम किया। इसके अलावा क्लीन और जर्क में 138 किलो वजन उठाया।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi