Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिला हॉकी टीम ने गरीबों की मदद के लिए जुटाए 20 लाख रुपए

हमें फॉलो करें महिला हॉकी टीम ने गरीबों की मदद के लिए जुटाए 20 लाख रुपए
, सोमवार, 4 मई 2020 (16:00 IST)
बेंग्लुरु। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ महामारी के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर गरीब और प्रवासी कामगारों की मदद के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम ने 20 लाख रुपए से ज्यादा की राशि जुटाई है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1000 लोगों के भोजन का प्रबंध करने के लिए यह पहल की थी। 
 
टीम ने 18 दिन के फिटनेस चैलेंज को 17 अप्रैल को शुरू किया था और पहले चार दिनों में ही 7 लाख रुपए से अधिक की धनराशि जुटा चुकी थी। यह क्राउडफंडिंग 3 मई तक जारी रहनी थी जो पिछले लॉकडाउन का आखिरी दिन था। हालांकि लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। टीम ने लोगों को ‘20 पुशअप्स और 20 डिप्स’ करने की चुनौती दी थी। 
 
चैलेंज तीन मई को समाप्त हुआ। देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर टीम ने औपचारिक हॉकी प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया है और इस समय का बेहतर उपयोग खिलाड़ी अपने खेल और उन क्षेत्रों पर आत्मनिरीक्षण करने के लिए कर रहे थीं जिनमें सुधार की गुंजाइश है। महिला टीम ने कुल 20,01,130 रुपए की राशि जुटाई है। 
 
कप्तान रानी और उपकप्तान सविता ने इस पहल को समर्थन देने के लिए लोगों का धन्यवाद किया है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने महिला टीम को इस शानदार पहल के लिए बधाई दी है। महिला टीम द्वारा जुटाई गई राशि दिल्ली स्थित एनजीओ उदय फाउंडेशन को जाएगी जो इसका इस्तेमाल गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए करेगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चहल को क्रीज का अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी मुश्ताक अहमद ने